फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार की टीम ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव बेलड़ा में 10 वीं गौरव तोमर मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में हरिद्वार के उमंग-व्याकरण की जोड़ी ने बागपत टीकरी के राजीव-रवि की जोड़ी को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीसरे नंबर पर विजय-जावेद की जोड़ी रही। शान और शोएब की जोड़ी ने चौथा स्थान हासिल किया। मुरादाबाद के आसिफ को बेस्ट प्लेयर के रूप में चुना गया। प्रतियोगिता में बागपत, मेरठ, मोदीनगर, मुरादाबाद, हरिद्वार, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर क्षेत्र से आई टीमों ने प्रतिभाग किया। अमित राठी, बिनु राठी, आजम अली आदि ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार दिया। इस अवसर पर डा. हाशिम रजा जैदी, रोहित चौधरी, मोहित कौशिक, प्रधान संसार सिंह, बिट्टू प्रधान, ओम कुमार, जावेद, आदित्य, विजय, सन्नी राठी, जावेद शान, देवकरण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें