पुरकाजी में क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मैच की विजेता टीम को ट्राफी देते पूर्व चेयरमैन तारिक म?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
हापुड़ की टीम ने जीता क्रिकेट का फाइनल मैच
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को पुरकाजी और हापुड़ की टीम के बीच हुए मुकाबले में हापुड़ की टीम ने मात्र दो विकेट पर लक्ष्य हासिल कर फाइनल मैच जीत लिया। हापुड़ की टीम के खिलाड़ी अन्नू द्वारा बेहतरीन गेंदबाजी करने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पुरकाजी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में मात्र 111 रन बनाए, जिसके जवाब में खेलने उतरी हापुड़ की टीम ने मात्र दो विकेट पर लक्ष्य हासिल कर आठ विकेट से फाइनल मैच जीत लिया। हापुड़ की टीम के खिलाड़ी अन्नू को चार ओवर में मात्र सात रन देकर तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ दा मैच चुना गया। विजेता टीम को पूर्व चेयरमैन तारिक मुस्तफा द्वारा 31 हजार व ट्राफी और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी भेंट की गई। इसके अलावा दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को मेडल व ट्राफी दी गई। विजेता टीम के कप्तान तैमूर खान ने जीत का श्रेय पूरी टीम को देते हुए कहा कि मैच खेलने से पहले ही सभी खिलाड़ियों में जीत को लेकर एक उम्मीद बनी हुई थी। इस दौरान पूर्व चेयरमैन तारिक मुस्तफा, बसारत खान, गुड्डू प्रधान, शहजाद अहमद, आतिफ खान, मौहम्मद आरिफ, अमजद खान, नदीम खान, साजिद कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे।