फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जो जैसा है, उसमें संतुष्टि प्राप्त करने का नाम खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समेत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में जीवन को तनावमुक्त करते हुए सशक्त बनने की प्रेरणा के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता रहीं अदिति सिंघल ने कहा कि जीवन में कुछ उपलब्धि हासिल करने का नाम ही खुशहाली नहीं है, बल्कि जो जैसा है, उसमें संतुष्टि प्राप्त करने का नाम खुशी है।
कार्यशाला का विषय खुशहाल जीवन के रहस्य, तनावमुक्त जीवन के लिए आत्म सशक्तिकरण रहा। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने अतिथि शिक्षाविद् और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक अदिति सिंघल, ब्रह्माकुमारी आश्रम से आईबीके सिस्टर तोशी, बीके सिस्टर शीतल का स्वागत किया।
विज्ञापन

वक्ता अदिति सिंघल ने भागदौड़ भरे वातावरण में छोटे-छोटे पलों से भी खुशियां प्राप्त करने के तरीके सहज और सरल भाव से बताए। सबसे पहले अपने अंतर मन को पहचानने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सकारात्मक सोच के साथ हमें अपने जीवन को एक अनुशासित दिनचर्या का रूप प्रदान करते हुए समय प्रबंधन करना चाहिए। खुद को पहचाने और अपने लिए थोड़ा ही सही समय जरूर निकालें। तनाव मुक्त रहने के लिए ध्यान योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, क्योंकि ध्यान ही खुद को जानने, खुद से बातें करने का सहज मार्ग है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें