फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ऑनलाइन शॉपिंग करना पड़ा भारी, बैंक खाते से उड़ाए एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने एक ऑनलाइन पोर्टल पर जूतों का ऑर्डर दिया था
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के युवक ऑनलाइन शॉपिंग के चलते ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठग ने उसके खाते से एक लाख रुपये से ज्यादा की रकम उड़ा दी।
मोहल्ला रामपुरी निवासी शाहनवाज अहमद ने बताया कि उसने एक ऑनलाइन पोर्टल पर जूतों का ऑर्डर दिया था। ऑर्डर किए गए जूते कुरियर से आने वाले थे। मेसेज के माध्यम से कुरियर का नंबर आया। आरोप है कि इसी प्रक्रिया के बीच एक व्यक्ति ने उसे कॉल किया और खुद को डीटीसी कुरियर कंपनी का बताते हुए पांच रुपये ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कही। इसके लिए एक लिंक भी दिया, जिसके माध्यम से पांच रुपये डालने को कहा।
विज्ञापन

शाहनवाज ने बताया कि उसने लिंक पर जाकर अपनी यूपीआई डाली तो उसके खाते से एक के बाद एक 4,999 रुपये के कटने के मेसेज आने लगे। उसने मेसेज चेक किए तो उसके खाते से करीब 1.19 लाख रुपये साफ कर दिए गए। उसने तुरंत ही इसकी सूचना साइबर सेल के फोन नंबर पर दी। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें