फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनयांजलि सभा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
बुढ़ाना में महाराज श्री विनयांजलि सभा में मौजूद सकल जैन समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
ज्ञानसागर महाराज के निधन से जैन समाज को अपूरणीय क्षति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। जैन मुनि ज्ञानसागर जी महाराज के परलोक गमन से जैन समाज शोक में डूबा है। वक्ताओं ने कहा कि जैन मुनि ज्ञानसागर महाराज के निधन से देश और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उसकी भरपाई नहीं की जा सकती जैन समाज की ओर से आयोजित महाराज की विनयांजलि सभा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

युग प्रणेता जैन मुनि ज्ञानसागर महाराज राजस्थान के बारा में रविवार को शाम छह बजे समाधिस्थ हो गए थे। उनके परलोक गमन से जैन समाज शोक में डूबा है। बुधवार को रात करीब सात बजे दिगंबर जैन मंदिर में महाराज श्री की विनयांजलि सभा का आयोजन हुआ। शोक सभा में नरेंद्र जैन ने कहा कि स्मरणीय महाराज श्री ने सर्वसमाज के हित के लिए कार्य किए। मूल धारा से बिछड़े विभिन्न राज्यों के भाई-बहनों को जैन धर्म की मूल धारा में जोड़ने का काम किया। महेश जैन ने कहा कि महाराज श्री ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साह हमेशा बढ़ाते रहे। विपुल जैन ने कहा कि जैन समाज को रोता बिलखता छोड़कर महाराज श्री देवलोक गमन कर मोक्ष गामी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें