कूकडा में पाली की टंकी पर चढें युवक को उतारती पुलिस।
- कूकड़ा मंडी में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ा
- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उसे नीचे उतारा
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एक सिरफिरा युवक सूर्यदेव के पास से दर्शन करने के लिए नगर की कूकड़ा मंडी में पानी की टंकी पर चढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बामुश्किल नीचे उतारा।
कूकड़ा निवासी गुलशन मनोरोगी है। सोमवार सुबह वह कूकड़ा मंडी की पानी की टंकी पर चढ़ गया। ऊपर जाते हुए तो उस पर किसी की निगाह नहीं पड़ी। मगर जब वह टंकी पर जा पहुंचा तो लोगों ने उसे देखा। अनहोनी की आशंका के चलते लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच काफी लोग भी मौके पर एकत्र हो गए थे।
मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। एक सिपाही टंकी पर चढ़ा और गुलशन को किसी तरह नीचे लाया। गुलशन का कहना था कि वह रोज सूर्य देव की पूजा करता था। उसे सूर्य देव दूर दिखते थे इसलिए वह उनको पास से देखने के लिए टंकी पर चढ़ा था। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि युवक मनोरागी है।