- जिला अस्पताल में आईसीयू न होने के कारण मरीजों को कर दिया जाता था रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गंभीर मरीजों को जिले में इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए जिला अस्पताल में 12 बेड के आईसीयू यूनिट का निर्माण कराया जा रहा है। वार्ड शुरु होने पर जिला अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों को यह भर्ती का इलाज कराया जाएगा। आईसीयू न होने के कारण मरीजों को दूसरे जिलों में भी रेफर नहीं करना पड़ेगा।
जिला अस्पताल में आईसीयू यूनिट व चिकित्सकों की कमी के कारण गंभीर मरीजों को दूसरे स्थानों पर इलाज कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को आईसीयू यूनिट के अभाव में दूसरे जिले या राज्यों में रेफर कर दिया जाता था, मगर अब जल्द ही गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल में ही इलाज की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल में 12 बेड की यूनिट का निर्माण कराया जा रहा है। यूनिट का निर्माण होने पर शासन स्तर से यूनिट शुरू करने के लिए उपकरण व चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी।
वर्जन-
जिला अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों को जिले में ही इलाज उपलब्ध कराने के लिए आईसीयू यूनिट का निर्माण कराया जा रहा है। वार्ड का निर्माण होने जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले गंभीर मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस