फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: घर में घुसा गुलदार, बछिया पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। थाना क्षेत्र के कैथोड़ा गांव में वन विभाग के कर्मचारी के घर मंगलवार रात गुलदार घुस गया। उसने घर में बंधी बछिया को घायल कर दिया। परिवार जाग गया, जिसके बाद गुलदार भाग गया। उधर, वन विभाग का कहना है कि क्षेत्र में जंगली बिल्ली घूम रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र में कई दिनों से गुलदार दिखाई दे रहा है। जिसके चलते ग्रामीण जंगल आने जाने से कतरा रहे हैं। मंगलवार रात वन विभाग के कर्मचारी लताफत के घर में मंगलवार रात गुलदार घुस आया और उसके घर में बंधी बछिया को घायल कर दिया। आहट होने पर परिजनों की आंखें खुल गईं। उन्होंने शोर मचाया तो गुलदार भाग गया। पशु चिकित्सक से बछिया को उपचार दिलाया गया। गुलदार आने की सूचना पर ग्रामीणों ने हाथों में लाठी-डंडे लेकर गांव के बाहर तक तलाश किया। ग्रामीणों को गुलदार के पदचिह्न भी दिखाई दिए।
जानसठ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रविकांत चौधरी ने बताया कि बरसात के कारण सेंक्चुअरि क्षेत्र में जल भर जाने के कारण वहां से जंगली बिल्लियां भटक कर आबादी वाले क्षेत्र में भोजन की तलाश में पहुंच जाती हैं। इनका आकार बड़ा होने के कारण कुछ लोग इन्हें गुलदार समझ लेते हैं। बछिया को भी जंगली बिल्ली ने ही घायल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें