फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कपड़ा व्यापारी से लूटपाट, विरोध करने पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। भोपा थाना क्षेत्र के मोरना की टीचर काॅलोनी में गारमेंट व्यापारी के घर में घुसकर बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर व्यापारी को चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया गया है। बदमाश घर में रखे जेवर व नगदी लूटकर फरार हो गए। व्यापारी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। क्षेत्र के लोगों के बीच नाराजगी है।
विज्ञापन

मोरना में टीचर कालोनी में रहने वाले अमरपाल (40) की जानसठ मार्ग पर पाल रेडिमेड गारमेंट के नाम से दुकान है। बुधवार को उनकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर कंकरखेड़ा मायके में रक्षा बंधन पर्व मनाने गई है। देर रात अमरपाल दुकान बंद कर अपने घर पहुंचे। कुछ देर बाद ही दो बदमाश घर में घुस आए और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने अमरपाल के गले व अन्य स्थान पर धारदार हथियार से वार किए। हमले में अमर पाल घायल हो गए। इसके बाद बदमाशों ने घर को खंगाला और वहां रखे जेवर व नगदी लूट कर फरार हो गए।
बदमाशों के जाने के बाद अमरपाल ने किसी तरह शोर मचाया तो आसपास के लोग व घायल का भाई सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। वह अमरपाल को भोपा अस्पताल ले गए। वहां पर प्रधान मिंटू राठी व पूर्व प्रधान महक सिंह, संदीप तोमर, रवि कुमार, श्रीपाल सिंह, पंकज माहेश्वरी प्रदीप निर्वाल मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। अभी घटना की तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें