फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में गैस सिलेंडरों में पाई गई घटतौली    

Tue, 20 Sep 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
एलपीजी।
विज्ञापन
पूर्ति विभाग की टीम ने सोमवार को नगर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें वेंडरों के पास मिले सिलेंडरों में एक से दो किलोग्राम की घटतौली मिली। उनके पास सिलेंडर तौलने के कांटे भी नहीं मिले। उनके चालान काटे गए। घटतौली पकड़े जाने पर डीएसओ की ओर से संबंधित गैस एजेंसी संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।        
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी मदन यादव ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जगबीर सिंह एवं विधिक माप विज्ञान अधिकारी  राजेश कुमार के साथ गैस से संबंधित घटतौली आदि की औचक जांच की। जांच में अन्नपूर्णा गैस एजेंसी के वेंडर मीरजवान के पास दो सिलेंडरों में 1 से 2 किलोग्राम तक की गैस कम पाई गई। विशाल भारत गैस एजेंसी के वेंडर पवन कुमार के पास एक सिलेंडर में लगभग 1 किग्रा गैस कम मिली। स्वागत गैस एजेंसी के वेंडर विजय कुमार के पास एक सिलेंडर में लगभग 2 किलोग्राम गैस कम पाई गई।
    दीपक गैस एजेंसी के वेंडर  विनोद के पास दो सिलेंडरों में 1 से 2 किग्रा के बीच गैस कम पाई गई। उक्त गैस एजेंसियों के वेंडरों का चालान करते हुए गैस एजेंसियों से स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया गया।  इसी प्रकार प्रभु इंडेन गैस एजेंसी के गैस वेंडर ब्रजपाल व मांगा,  मुजफ्फरनगर गैस एजेंसी के वेंडर जगमोहन,
विज्ञापन
  स्वागत गैस एजेंसी के वेंडर प्रमोद,  नरेन्द्र व जहूर और आधुनिक गैस एजेंसी के वेंडर  मानू के पास कांटा, बाट प्रमाणित नहीं थे, जिससे उनका चालान कर दिया गया। डीएसओ ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके सभी वेंडर वर्दी में रहेंगे तथा सभी के पास तौलने का प्रमाणिक कांटा रहेगा। यह चेकिंग निरंतर की जाएगी। गडबड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें