दोनों फर्मों में दो दिन तक चली लोहे और प्लास्टिक के स्क्रेप की जांच
वाणिज्य कर विभाग ने 25.80 लाख रुपये मौके पर ही जमा कराए
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी की टीम ने शाहपुर में जेके हाइड्रोलिक एग्रीकल्चर एवं उमरदराज आयरन स्टोर पर लोहे और प्लास्टिक के स्क्रेप में करीब एक करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी है। दोनों फर्मों में दो दिन तक जांच चली। 25.80 लाख रुपये मौके पर ही जमा कराए गए है।
एसआईबी की टीम ने बृहस्पतिवार को दो फर्मों पर छापा मारकर जांच शुरू की थी। एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर विवेक मिश्रा ने बताया कि संयुक्त आयुक्त जेएस शुक्ला के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई। जांच टीम को मौके पर एक करोड़ का स्टॉक बिना जीएसटी का मिला। लगातार दो दिन तक चली जांच के बाद दोनों फर्मों पर प्रथम दृष्टया जीएसटी की चोरी मानते हुए 25 करोड़ 80 लाख रुपये मौके पर ही जमा कराए गए।
सहायक आयुक्त महेश पाठक और अरविंद मिश्रा भी टीम में शामिल रहे। बताया कि दोनों फर्मों के समस्त रिकार्ड के मिलान के बाद अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।