फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने 25 हजार का इनामी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी ने 25 हजार का इनामी पकड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जीआरपी ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। सीओ जीआरपी रमेशचंद शर्मा ने बताया कि जीआरपी ने गश्त के दौरान प्लेटफार्म नंबर दो से एक बदमाश को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। सीओ ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश कन्हैया पुत्र मुरानी निवासी खानपुर थाना झिंझाना, जनपद शामली है। वह शातिर बदमाश है। जिस पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास के एक दर्जन से अधिक मुकदमे चेन्नई, आगरा, फतेहपुर, सहारनपुर आदि जीआरपी थानों में दर्ज है। विगत दिनों सहारनपुर में हुई ट्रेन की डकैती और आगरा के फतेहपुर में हुई लूट की घटनाओं वह वांछित चल रहा था। इस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। आज भी यहां श्रमिक स्पेशल ट्रेन आने पर वह किसी वारदात के इरादे से आया था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें