अनुष्का गुप्ता को मिठाई खिलाकर खुशी मनाता गुप्ता परिवार
- फोटो : DEVBAND
सीबीएसई 10वीं में छात्रों का शानदार प्रदर्शन, परीक्षाफल देख खिले चेहरे
देवबंद (सहारनपुर)। सीबीएसई ने मंगलवार को 10वीं परीक्षा का परिणाम घोषित किया। इसमें नगर व देहात के स्कूलों का प्रदर्शन शानदार रहा। परीक्षाफल देख छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले उठे।
दून वैली पब्लिक स्कूल छात्र शिरीष गुप्ता ने 99.6 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंश त्यागी 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और सिमराह फिरोज 98.4 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय रही। चेयरमैन राजकिशोर, प्रधानाचार्या सीमा शर्मा व प्रशासक अनुराग सिंघल ने बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर हर्ष किया। नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल में छात्रा इकरा अफ्फान ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। तूबा नाज 95.4 अंक के साथ द्वितीय और जोया आसिफ 94.6 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही। संस्थापक डॉ. नवाज देवबंदी ने बेटियों की कामियाबी पर खुशी का इजहार किया।
मेपल्स एकेडमी में प्रणव जैन व शुभी मित्तल 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में संयुक्त रूप से टॉपर रहे। जबकि दिव्यांश वर्मा 97.2 और गुंजन सचदेव व देवांश त्यागी 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य डॉ. चित्रा जोशी स्कूल के मेधावी बच्चों को उत्साहवर्धन किया। दून हिल्स एकेडमी के चेयरमैन डॉ. प्रदीप वर्मा व डायरेक्टर तनुराज वर्मा ने बताया कि राव अकमल 94.2 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में प्रथम, साक्षी धीमान 92.4 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे व माज 90.6 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। सर्वोदय ज्ञान स्कूल के प्रधानाचार्य रूपेश सैनी ने बताया कि छात्रा आयुशी ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। जबकि अंशुल 97 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे व स्नेहा 94 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। बेनिसन स्कूल के प्रबंधक नदीम चौधरी ने बताया कि अभिषेक शर्मा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। जबकि लुबना दूसरे प्राची तीसरे स्थान पर रही। आरके पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेश चौहान व उप प्रबंधक डॉ. कुलदीप राणा ने बताया कि छात्रा वैषणवी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, सोनाक्षी द्वितीय व रजत तृतीय स्थान पर रहे। तलहेड़ी बुजुर्ग स्थित राष्ट्रदेव इंटरनेशनल एकेडमी की प्रधानाचार्य शिवानी जैन ने बताया छात्रा दिपांशु लांबा 90 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, त्रिलोत्मा 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय व विदुमषी आर्य 80 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय रही। इसी तरह कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में 97.6 प्रतिशत लेकर प्रशांत प्रथम, इशिका कुशवाह 96.6 अंक के साथ द्वितीय और वरनी 88.8 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही।
दून वैली पब्लिक स्कूल के टॉपर छात्र शिरीष गुप्ता को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद देते दादा अशोक गुप्ता ?- फोटो : DEVBAND