फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता और गुरु का उपकार कभी चुकाया नहीं जा सकता : राजेंद्र मुनि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। जैन मुनि राजेंद्र जी महाराज ने कहा कि जीवन में माता-पिता और गुरु का उपकार कभी नहीं चुकाया जा सकता। सत्कर्म के रास्ते पर चलने से ही मुसीबतें दूर होंगी।
जैन मुनि राजेन्द्र जी महाराज और अन्य साधु-साध्वियों ने सोमवार को नगर प्रवेश किया। जैन समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जैन स्थानक में प्रवचन के दौरान जैन मुनि राजेन्द्र जी महाराज ने कहा कि जैन धर्म के स्वभाव में ही सेवा है। भगवान महावीर के सिद्धांतों को आचरण में लाते हुए कार्य करें। उन्होंने साधु जीवन के पांच व्रत बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासाध्वी अर्पण प्रज्ञा जी महाराज ने कहा कि अच्छे कार्यों के लिए आपको आगे बढ़ना चाहिए। परमात्मा की शक्ति हमें और आगे ले जाती है। सत्कर्म से सब रास्ते अपने आप आसान बन जाते हैं। बड़े गुरुओं के आशीर्वाद और सभी के सहयोग से जो भी कार्य करेंगे, सभी सम्पन्न होंगे। प्रवचन के उपरांत गौतम प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान जयप्रकाश जैन, नितिन, राहुल, मोहित, विक्रांत और उत्तम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें