फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: यूसुफपुर के तालाब में डूबने से दादा-पोते की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। क्षेत्र के यूसुफपुर गांव के तालाब में डूब जाने से दादा मांगा (55) और उसके चार साल के पोते अर्णव की मौत हो गई। दोनों के तालाब में डूबने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मौत से गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर के समय मांगा अपने चार साल के पोते को लेकर घर से निकला था। गांव के बाहर मंदिर के पास लोगों ने तालाब के पानी में एक बच्चे का पैर दिखा। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने मांगा और उसके पोते को अचेत अवस्था में निकाला।
दोनों को ग्रामीण अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दादा-पोते की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में गम का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। कुछ दिन पहले ही मांगा के बेटे अश्वनी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों तालाब में कैसे डूबे। आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसल जाने के कारण यह हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें