फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शोभायात्रा में भव्य झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बालाजी युवा संगठन की ओर से बालाजी जयंती पर हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। बालाजी युवा संगठन की ओर से बालाजी जयंती पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। बैंड बाजे और धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा का कई जगह स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता नरेश पांचाल ने पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ कराया। पूजा-अर्चना पंडित बॉबी शर्मा ने पूर्ण कराई। शोभायात्रा जानसठ बस अड्डा, जानसठ रोड, जानसठ तिराहा, जीटी रोड, भवानी रोड, ढाकन चौक, बड़ा बाजार, घंटाघर, रेलवे रोड होते हुए शिव मूर्ति पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बैंड बाजे धार्मिक झांकियां और देशभक्ति झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। रास्ते में जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में अध्यक्ष उत्तम कुमार, सोनू ठाकुर, प्रवीण बागड़ी, मुकेश अग्रवाल, हर्षित गुप्ता, अंकुश प्रधान, हरिओम टंडन, प्रमोद, राजकुमार, ऋषभ वर्मा, दर्पण गुप्ता, सतीश ठाकुर, सौरभ, अश्वनी आदि का सहयोग रहा। शोभायात्रा के दौरान पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभाले रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें