फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी 25 को आएंगे

विज्ञापन
खतौली में कुंद कुंद जैन डिग्री कालेज में होने जा रहे कार्यक्रम में राज्यपाल के पहुंचने को लेकर पर - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी 25 को आएंगे
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। कुंद कुंद जैन डिग्री कॉलेज में 25 मार्च को आयोजित वार्षिकोत्सव में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी शिरकत करेंगे। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी सोमवार को कॉलेज में पहुंचे। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से पूरे कार्यक्रम की जानकारी लेकर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

कुंद कुंद जैन डिग्री कालेज में 25 मार्च को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के साथ ही पुरातन व मेधावी छात्रों और कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी शिरकत करेंगे। सोमवार को एसडीएम इंद्राकांत द्विवेेदी ने कॉलेज पहुंचकर राज्यपाल के आने से लेकर उनके रुकने और कार्यक्रम स्थल की जानकारी ली। पीडब्लूडी अफसरों ने भी कॉलेज के क्रीड़ास्थल पर बनने वाले हैलीपैड की भी जांच की। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम ने कॉलेज प्राचार्या को कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को पास जारी किए जाने और गेट पर ही शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के साथ ही कार्यक्रम हॉल में स्टेज के आगे बेरिकेडिंग किए जाने के निर्देश दिए। प्राचार्या नीतू वशिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल और विधायक विक्रम सैनी व उमेश मलिक भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें