फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर - किसानों के धैर्य की परीक्षा न ले सरकार : जगपाल सिंह

Wed, 10 Jan 2024 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन अराजनेतिक नेताओं के साथ एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह किसानों से जुड़े
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह ने कहा कि हम हर स्थिति में लड़ाई लड़ना जानते हैं। सरकार किसानों के धैर्य की परीक्षा न ले। गन्ने का उचित मूल्य वृद्धि के साथ घोषित कर किसानों को राहत दी जाए।

भाकियू अराजनैतिक के धरने में मंगलवार को बिजनौर, सहारनपुर, मेरठ, बागपत के किसान भी पहुंचे। उन्होंने गन्ना मूल्य सहित तमाम मुद्दों को लेकर बयानबाजी की। साथ ही सरकार के खिलाफ रोष भी जताया। इसके अलावा त्यागी महासभा के जिलाध्यक्ष हरिओम त्यागी ने साथियों सहित समर्थन दिया। जनपद बिजनौर के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही, सहारनपुर से चौधरी जगपाल सिंह, मेरठ मंडल अध्यक्ष विनोद और युवा जिलाध्यक्ष आकाश सिरोही ने धरने में शामिल होकर गन्ना मूल्य घोषित किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बिजनौर के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि गन्ना मूल्य वृद्धि के लिए हम बड़ी से बड़ी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर अकेला बिजनौर मुजफ्फरनगर के मुख्यालय को भरने का कार्य करेगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि आंदोलन का असर अन्य जनपदों में भी हो रहा है। किसान गन्ना मूल्य वृद्धि के लिए अपनी मांग विभिन्न माध्यम से कर रहे हैं।
अध्यक्षता चौधरी उधम सिंह ने की। इस मौके पर गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक, मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान, जिलाध्यक्ष अंकित चौधरी, विनोद जटोली, राजीव, नीटू दुल्हेरा, शेरपाल राणा, कुलदीप, सूरजपाल, विपिन त्यागी, अहसान, नौशाद मलिक, वीरेंद्र मलिक, सुभाष चौधरी, अंकित जावला, राशिद, सुधीर पंवार, यासीन, सुरेंद्र रावल, अक्षय त्यागी, ठाकुर रणधीर सिंह, सुधीर पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन



एडीएम प्रशासन को कराया समस्याओं से अवगत

भाकियू अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह के साथ बैठक की। किसानों से जुड़ी सभी समस्याओं से अवगत कराया। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें