फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया में लगी आग बुझाने में सहयोग करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया में लगी आग बुझाने में सहयोग करे सरकार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आस्ट्रेलिया के जंगल में लगी भीषण आग को बुझाने में भारत सरकार मदद के लिए आगे आए। इसके लिए भाकियू ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। आग से जंगल में वहां 48 करोड़ जंगली जीव और पक्षियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पीएम मोदी को लिखे पत्र में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि बीते चार माह से आस्ट्रेलिया के जंगलों में आग लगी है। आग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के इकोलोजिस्ट ने अनुमान जताया है कि अब तक आग से झुलसने के कारण लगभग 48 करोड़ जानवरों और पक्षियों की मौत हो चुकी है। इसमें स्तनधारी पशु पक्षी और रेंगने वाले सभी जीव शामिल हैं। यह अब तक की सबसे भीषण त्रासदी है। आग के कारण फिलहाल वहां के काफी नागरिक भी खतरे का सामना कर रहे हैं। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए भारत को भी राहत बचाव कार्य में मदद करनी चाहिए। भारत को भी वहां पर जानवरों के डॉक्टरों की टीम व अन्य उपकरणों को भी मानवता के नाते भेजना आवश्यक है। इसके लिए एक राहत फंड का गठन किया जाना भी अनिवार्य है। जिसमें देश के नागरिक मदद कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें