फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवाल के कॉलेज को अस्थाई जेल बनाया जाएगा

विज्ञापन
जानसठ के गांव कवाल के कालेज को अस्थाई जेल बनाने को निरीक्षण करते डीएम व एसएसपी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जानसठ। कोरोना महामारी फैलने को लेकर गांव कवाल के राजकीय कन्या इंटर कालेज को अस्थाई जेल बनाने का प्रशासन ने निर्णय लिया है, जिसे लेकर डीएम और एसएसपी ने कालेज का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कालेज को अस्थाई जेल बनाने के लिए हरी झंडी दे दी। इसके बाद पूरे कालेज को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने कवाल के राजकीय कन्या इंटर कालेज में पहुंचे और निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते कवाल के कालेज को अस्थाई जेल बनाने का निर्णय लिया गया है। पहले अपराधियों को जिला कारागार भेजने से पहले अस्थाई जेल में रखा जाएगा, जहां चिकित्सकों की टीम के द्वारा अपराधियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। जांच में रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही अपराधियों को जिला कारागार में शिफ्ट किया जाएगा। अगर अपराधियों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकलती है तो उसे जिला कारागार नहीं भेजा जाएगा, बल्कि आइसोलेशन सेंटर बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा जाएगा। दोनों अधिकारियों ने कवाल के कालेज को अस्थाई जेल बनाने के लिए हरी झंडी दे दी है। मौके पर मौजूद एसडीएम कुलदीप मीणा व सीओ शकील अहमद ने कॉलेज में सैनिटाइजेशन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें