फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सरकारी अस्पताल के डॉक्टर पर पैसे लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने मामले में जांच कराने की बात कही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना इलाके के गांव गढ़ी सरवट की रहने वाली फरजाना ने सरकारी अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ पर इलाज के नाम पर पैसे की मांग करने का आरोप लगाया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने मामले में जांच कराने की बात कही है।
बताया कि उसकी तीन वर्षीय पोत्री अनम के हाथ में 12 जनवरी 2022 को चोट लगी थी। उन्होंने सरकारी अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाया था। आरोप है कि डॉक्टर ने उन्हें हाथ का ऑपरेशन करने की बात कही थी और उनसे 15 हजार रुपये भी लिए थे। बावजूद इसके ऑपरेशन सही नहीं किया और बच्ची का हाथ पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ। फरजाना ने फिर पौत्री को डॉक्टर को दिखाया। आरोप है कि डॉक्टर ने उनसे दोबारा इलाज करने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की है। मना करने पर अभद्रता की। उसने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला चिकित्सालय पुरुष के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो महिला उनसे मिलकर शिकायत करें, वह जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें