फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कार्यालय से सरकारी पत्रावलियां गायब, नगर पंचायत अध्यक्ष को नहीं है जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। नगर पंचायत कार्यालय से सरकारी पत्रावलियां गायब होने का मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष ने मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी नीलम पाण्डेय ने नगर पंचायत कार्यालय में एक आदेश चस्पा किया है कि पूर्व में नगर पंचायत कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर रहते हुए दीपक कुमार ने सरकारी पत्रावलियों का दुरुपयोग किया है। कुछ सरकारी पत्रावलियां नगर पंचायत कार्यालय से गायब भी कर दी गई। आरोप है कि अभी भी दीपक कुमार का नगर पंचायत कार्यालय में आना जाना है। नगर पंचायत अध्यक्ष जमील मलिक का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी की जाएगी। उधर, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी नीलम पांडेय से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन कॉल रिसीव नही की गई।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें