फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू के दबाव में झुक रही सरकार : योगेश शर्मा

विज्ञापन
जानसठ के गांव मंतोड़ी में भाकियू की सभा में बोलते भाकियू जिलाध्यक्ष - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
भाकियू के दबाव में झुक रही सरकार : योगेश शर्मा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। सरकार भाकियू के दबाव में झुक रही है।
जिलाध्यक्ष बनने पर पहली बार मंतौड़ी गांव में किसानों की बैठक में कहा कि किसानों की समस्याएं समाप्त नहीं हुई हैं, सरकार ने केवल कानूनों को वापस किया है। जिला उपाध्यक्ष अशोक घटायन ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली के जो बिल हाफ करने घोषणा की है, वह किसान आंदोलन का दबाव का नतीजा है। ब्लॉक अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा। गांव निवासी संजय गुर्जर, रामवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह टिल्लू, ओम सिंह ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

अध्यक्षता कृपाल सिंह और संचालन युवा ब्लॉक अध्यक्ष खालिद गुर्जर ने किया। धर्मवीर सिंह, उपेंद्र सिंह, रालोद नेता अरविंद मंतोड़ी, सतवीर सिंह, अमर सिंह, राजेंद्र बालियान, धर्मबीर सिंह, ओम सिंह, भीम सिंह, हरेंद्र तोमर, सेंसर पाल पप्पू, प्रधान बिजेंद्र सिंह, दीपक गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें