फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में चल रही कंपनियों की सरकार और नागपुर पॉलिसी : टिकैत

विज्ञापन
किसान मजदूर महापंचायत को संबोधित करते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत।
विज्ञापन
- बोले-पीएसी नहीं मिलिट्री बुला लो, ट्यूबवेलों पर जबरदस्ती मीटर नहीं लगने देंगे
विज्ञापन


- हम किसी पार्टी के खिलाफ नहीं, गलत नीतियों का कर रहे विरोध


अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि देश में कंपनियों की सरकार और नागपुर पॉलिसी चल रही है। प्रशासन को चेताया कि पीएसी नहीं, चाहे मिलिट्री बुला लो, ट्यूबवेलों पर जबरदस्ती बिजली के मीटर नहीं लगने देंगे। बिजली मीटर की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी, किसान यह जिम्मेदारी नहीं लेगा।

किसान मजदूर महापंचायत में भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि जो किसान अपनी मर्जी से नलकूपों पर मीटर लगवाना चाहते है, वह लगवा सकते हैं। मगर, एक भी किसान के साथ जबरदस्ती नहीं होने दी जाएगी। सरकार कंपनियों को बिजली बेचने का काम कर रही है। गरीबों का शोषण चल रहा है। किसान संगठन किसी एक पार्टी के खिलाफ नहीं है। जहां सरकार किसान के खिलाफ फैसले करेगी, हम वहीं जाएंगे। किसान को जागना होगा, उनकी जमीन छीनने की तैयारी सरकार कर रही है, गलत तरीके से भूमि अधिग्रहण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि व्यापारी आपकी जमीन खरीद रहे हैं, जमीन बिकेगी तो किसान बर्बाद हो जाएगा। किसानों को 20 साल तक की लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा। किसानों को फर्जी मुकदमों से डराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस-प्रशासन जान लें कि यह ट्रैक्टर किसान का फाइटर विमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें