फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नागपुर में मिला कांस्य, ओलंपिक में पदक जीतने का सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय कुश्ती के अंडर-15 आयु वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली वंशिका पहलवान का गांव में पहुंचने पर परिजनों ने स्वागत किया। ग्रामीणों ने खेल की सराहना की। पहलवान ने कहा कि उसका सपना ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने का है।
नागपुर में 20 से 22 जून तक आयोजित हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वंशिका ने कांस्य पदक जीता। 58 किलोग्राम भार वर्ग में महाराष्ट्र की पहलवान को पराजित किया। इससे पहले वंशिका ने हाल ही में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से अंडर-15 स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वंशिका ने बताया कि उनके दादा शिव कुमार पहलवान रहे हैं, उन्हीं की प्रेरणा लेकर वह आगे बढ़ रही हैं। कोच प्रदीप कुमार ने बताया वंशिका इससे पहले भी राज्य स्तर और नेशनल स्तर पर अपना अच्छा प्रदर्शन कर चुकी हैं। इस मौके पर कोच वेद प्रकाश और युधिष्ठिर पहलवान ने खुशी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें