फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में 29 अक्तूबर को होगी जमीयत की सद्भावना संसद

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद (महमूद मदनी गुट) द्वारा देशभर में सद्भावना संसद का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में 29 अक्तूबर को देवबंद में सद्भावना संसद आयोजित की जाएगी। जिसमें सर्वधर्म के गुरुओं को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

जमीयत उलमा-ए-हिंद के जिला महासिचव व कार्यक्रम संयोजक जहीन अहमद ने बताया कि 29 अक्तूबर को ईदगाह रोड स्थित महमूद हाल में सद्भावना संसद का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपसी सौहार्द को बढ़ाने के लिए देशभर में संगठन द्वारा आयोजित की जा रही सद्भावना संसद के सकारात्मक परिणाम सामने देखने को मिल रहे हैं। सम्मेलन का दूसरा संयोजक देवबंद के मानकी स्थित मनकेश्वर महादेव मंदिर एवं मेला प्रबंध ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रविंद्र कुमार को बनाया गया। जहीन अहमद ने बताया कि सद्भावना संसद में जमीयत के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी के साथ ही दारुल उलूम के उस्ताद मुफ्ती सलमान बिजनौरी, श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा, पंचायती ठाकुरद्वारा सभा के अध्यक्ष विनोद प्रकाश गुप्ता, गुरुनानक सभा के अध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार, डॉ. डीके जैन, मौलाना जहूर अहमद, अशोक गुप्ता आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें