फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरथावल। गांव निरधना में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस का परिजनों ने विरोध किया। पुलिस पर मारपीट का भी आरोप लगाया। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर फरार होने की कोशिश में गिरने से चोटिल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को दधेडू चौकी से पुलिसकर्मी निरधना गांव में एक गोकशी के अपराधी और हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई। परिजनों ने विरोध किया। पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है पुलिस कर्मियों ने मारपीट की तो परिजनों ने विरोध किया। हिस्ट्रीशीटर भागने का प्रयास करने लगा। मगर, संतुलन बिगड़ने से वह जमीन पर मुंह के बल गिरकर बेहोश हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भिजवाया। थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया निरधना का युवक थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस कर्मी गांव में गश्त के दौरान उसकी निगरानी में घर गए थे। पुलिस को देख वह भागने लगा और गिर कर बेहोश हो गया। उसका अस्पताल में उपचार कराने के बाद घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें