जानसठ के डीएवी इंटर कालेज में छात्रों को प्रदूषण के बारे में जानकारी देते वक्ता।
- फोटो : KHATAULI
जानसठ। डीएवी इंटर कालेज व गोमती कन्या इंटर कालेज में बढ़ता प्रदूषण विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ तहसीलदार अमित कुमार ने किया। प्रधानाचार्य समुद्र सेन ने कहा कि आज देश प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा है। व्यक्तियों को सांस लेना व आंखों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। हम सभी को प्रदूषण कम करने के लिए सहयोग करना चाहिए। गोमती कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या ज्योति बाला ने छात्राओं से देश को प्रदूषण मुक्त करने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि जब तक हम सब प्रदूषण के प्रति गंभीर नहीं होंगे, तब तक इस समस्या से समाधान मिलने वाला नहीं है। प्रतियोगिता में उप प्रधानाचार्य संजय पंत, सचिन शर्मा, सुशील कुमार, बृजेश कुमार, राजेश कुमार, कुमुदिनी, कविता, सविता, भारती, योगिता सैनी, रितु गोयल, सुधा आदि मौजूद रहे।