फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव पर धूमधाम से निकाली भव्य स्वर्ण रथयात्रा

विज्ञापन
रथयात्रा में शामिल भव्य झांकी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2549 वें निर्वाण महोत्सव पर बृहस्पतिवार को भव्य स्वर्ण रथयात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बैंडबाजों की धुन और भजन मंडली द्वारा मनमोहक भजन प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

जैन समाज एवं श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति द्वारा पारंपरिक पांच दिवसीय महोत्सव के प्रथम दिन नगर में स्वर्ण रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। स्वर्णरथ पर विराजमान भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। रथयात्रा श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर नेचलगढ़ से प्रारंभ होकर एमबीडी चौक, मेन बाजार, हलवाई हट्टा और सराफा बाजार से होते हुए भगवान श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के बाहर पहुंची, जहां बनी पांडुकशिला पर इंद्रों द्वारा 1008 कलशों से श्रीजी के अभिषेक व पूजन के बाद मूर्ति वेदी में विराजमान किया गया। यात्रा में तीन बैंड, दो घोडे़, दो हाथी, दो लकड़ी के घोडे़, मथुरा की शहनाई शामिल रही। इस दौरान श्री पार्श्व क्लब एवं युवा जागृति मंच के कलाकारों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।
भजन संध्या के बाद लगीं बोलियां
देवबंद। श्री जैन मंदिर बहारा में बुधवार की रात बोलियां व भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान को लेकर बैठने वाले ख्वासी बनने का सौभाग्य मुनीश कुमार अनमोल जैन और रथ का सारथी बनने का सौभाग्य श्रीपाल प्रवीण जैन को प्राप्त हुआ, साथ ही भगवान के रथ पर कुबेर बनने का सौभाग्य सुबोध कुमार और सुधीर कुमार जैन को प्राप्त हुआ। वहीं दाएं इंद्र वैभव जैन एवं विजेद्र कुमार, अमित को बाएं इंद्र बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

स्वर्ण रथ यात्रा में सुदेश जैन, प्रवीण जैन, अजय जैन, अनुज जैन, मुकेश जैन, ऋषभ जैन, अर्पित जैन, लक्ष्य जैन, रविंद्र जैन, संयम जैन, अतुल जैन, धैर्य जैन, अनुज जैन, प्रांशु जैन, पारस जैन, गर्व जैन, हर्षित जैन, नितिका शुभम, नेहा जैन, सुनीता जैन, पायल जैन आदि मौजूद रहे।

देवबंद में भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल स्वर्णरथ- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें