फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा कारोबारी से रंगदारी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
धमकी से कपड़ा कारोबारी और उसका परिवार दहशत में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के कपड़ा कारोबारी से मोबाइल फोन पर रंगदारी की मांग की गई। रंगदारी न देने पर घर उजाड़ देने की धमकी दी गई। इस धमकी से कपड़ा कारोबारी और उसका परिवार दहशत में है। घटना की तहरीर कपड़ा कारोबारी ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला कृष्णापुरी के रहने वाले सोनू सैनी और उसकी पत्नी कपड़े का कारोबार करते हैं। सौनू सैनी को बुधवार को शाम करीब साढ़े तीन बजे उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से रंगदारी की मांग की गई। रंगदारी न देने पर घर उजाड़ देने की धमकी दी गई। कपड़ा कारोबारी ने बताया कि उससे दो बार पहले भी रंगदारी की मांग के लिए धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं। फोन पर मिली धमकी से पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हो गई है। सीडीआर के आधार पर घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें