फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंड परायण पाठ से शुरू हुआ स्वर्ण जयंती महोत्सव

विज्ञापन
रतनपुरी के निजानंद मंदिर में भजन गायन करते सुंदरसाथ - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
- निजानंद आश्रम में देश-विदेश से आए लोगों ने कार्यक्रम में लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। श्री निजानंद आश्रम ट्रस्ट रतनपुरी के परमहंस महाराज श्री रामरतनदास जी की 58वीं पुण्यस्मृति में आयोजित 50वें वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ श्रीकुलजम स्वरूप के 108 अखंड परायण पाठों के साथ हुआ। वार्षिक महोत्सव चार अक्तूबर तक चलेगा।
मंगलवार को स्वर्ण जयंती महोत्सव के अवसर पर आश्रम के मुख्य भवन के सौंदर्यकरण का उद्घाटन पाँच पद्मावती पुरीधाम पन्नाजी से पधारे पं. देवकरण गांधी, पवन पुजारी, मुख्य धर्मोपदेशक विंध्याचल महाराज, विजय आहूजा, लता बहन लखनऊ, अमृतराज गुजराती, सुशांत, नेत्रपाल सिंह और सुदीप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री निजानंद आश्रम ट्रस्ट रतनपुरी के अध्यक्ष महेन्द्रपाल रसवंत ने बताया कि रतनपुरी आश्रम की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर इस बार वार्षिक महोत्सव को स्वर्ण जयंती महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन प्रात: कालीन आरती, श्री मुखवाणी चर्चा, चितवन कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा आश्रम के धर्मोपदेशकों द्वारा प्रवचन एवं वाणी चर्चा के द्वारा श्रीजी साहेब की मेहर बरसाई जाएगी। रात्रि मंच में देश-विदेश से पधारे साधक भजन एवं गायन प्रतियोगिताओं में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में श्री निजानंद आश्रम ट्रस्ट के नरेंद्र ग्रोवर अबोहर, कुलदीप भगत जालंधर, डॉ. चतरसैन छाबड़ा, वीपी सैनी, मुकेश वर्मा, चरण सिंह, रेखा न्यूजर्सी अमेरिका उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें