फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन हार्ट एकेडमी के विद्यार्थियों ने बाजी मारी

विज्ञापन
गांधी बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं द्वारा सजाई रंगोली - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चरथावल। नालंदा पब्लिक स्कूल में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में सीबीएसई से जुड़े 26 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पक्ष में गोल्डन हार्ट एकेडमी खतौली की अनुष्का मोगा और विपक्ष में इसी विद्यालय की प्रज्ञा चौहान विजेता बनी। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन

विद्यालय प्रांगण में श्री ज्योति प्रसाद प्रसाद मेमोरियल में वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ भाजपा नेता डॉ. विपिन त्यागी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पारिवारिक संबंधों में असंतुलन उचित शिक्षित महिलाएं पर छात्र-छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष में तर्क वितर्क किए।
निर्णायक कुसुम त्यागी, राजेंद्र शर्मा रहे। पक्ष में दूसरे स्थान पर गुरुकुल पब्लिक स्कूल कुटेसरा की इकरा त्यागी एवं किड्स हैवन पब्लिक स्कूल की वैष्णवी तीसरे स्थान पर रहे। विपक्ष में गोल्डन हार्ट एकेडमी खतौली की प्रज्ञा चौहान विनर रहीं। वहीं ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल लालूखेड़ी की विजेता त्यागी और राखी पब्लिक स्कूल सोंहजनी की काव्या त्यागी ने क्रमश: द्वितीय और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पक्ष में सांत्वना पुरस्कार स्टेपिंग स्टोन पब्लिक की अनुष्का एवं पिवक्ष में न्यू वैल्किन पब्लिक स्कूल जट मुझेड़ा की सुयश शर्मा को दिया। प्रधानाचार्य संजय सिंह ने बताया विजेता गोल्डन हार्ट एकेडमी एवं ग्रीन चेंबर पब्लिक स्कूल को संयुक्त रूप से ट्राफी दी। स्कूल चेयरमैन विनेश त्यागी, प्रवीण त्यागी, पंकज त्यागी एवं विवेक, विनीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें