चरथावल। स्कूली संस्थाओं में स्कूली बच्चों ने रंगोली सजाई और रंग बिरंगे पटाखे छोड़कर लुत्फ उठाया।
गाँधी बालिका इंटर कॉलेज चरथावल मुजफ्फरनगर में प्रधानाचार्या अनीता गौतम ने छात्राओं द्वारा सजाई गई आकर्षक रंगोली की सराहना की। शिक्षिकाओं ने छात्राओं संग दीपोत्सव मनाया। उधर, कुटेसरा में गुरुकुल पब्लिक स्कूल में ‘दीपावली सज्जा प्रतियोगिता’ का आयोजित की गई। रंगोली प्रतियोगिता में ऋतंभरा हाउस प्रथम स्थान, मेधा हाउस द्वितीय और सुमेधा हाउस तृतीय स्थान पर रहे। बंदनवार व दीप प्रतियोगिता में मेधा प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय और ऋतंभरा हाउस तृतीय स्थान स्थान पर रहें। प्रबंधक सत्य प्रकाश त्यागी और प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा ने बच्चों की कलाकृतियों की सराहना की। कस्बे के नालंदा पब्लिक स्कूल, गांधी इंटर कॉलेज एवं गांधी शिशु निकेतन में छात्र-छात्राओं ने दीपावली का पर्व मनाया।