फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस और डांस में बिखरे अपनी प्रतिभा का जलवा

विज्ञापन
जानसठ में गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल में रैंप पर जलवे बिखेरते बच्चे। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
जानसठ। गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल में डांस और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन

मंगलवार को सिखेड़ा क्षेत्र के गांव नंगला मुबारिक स्थित गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल में डांस व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने लकड़ी की काठी, काठी का घोड़ा, चंदा चमके चम चम व देशभक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया। बच्चों ने नई नई पोशाकें पहनकर रैंप पर चलकर जलवा बिखेरा। जिसे देखकर अभिभावकों व बच्चों ने तालियां बजाईं। प्रतियोगिता में नर्सरी के अनन्या, राधिका, काव्या, अंगद, नव्या, गौरी, वीर काकरान, एलकेजी के विराट, आस्था पंवार, आराध्या, असद, युवराज, पूर्वी, शौर्य तथा यूकेजी से भव्या, सफिया, माधव, अर्णव, अभि मलिक, मानवी, अर्जुन, वैष्णवी, तस्मियां आदि बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। जिन्हें स्कूल प्रबंधक अरविंद कुमार द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा मिलता है। प्रधानाचार्या रितु गर्ग ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभागी सभी बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें