फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूकड़ा में गोकशी का भंडाफोड़, दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कूकड़ा में गोकशी का भंडाफोड़, दो दबोचे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव कूकड़ा के एक घर में की जा रही गोकशी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। मौके से ढाई क्विंटल मांस व कटान के उपकरण बरामद किए गए हैं।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव कूकड़ा में सोमवार देर रात पुलिस ने गोकशी की सूचना पर एक घर में दबिश दी। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि मौके पर चार लोग गोकशी करते मिले, जिनमें से दो को दबोच लिया गया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। मौके से ढाई क्विंटल मांस, कटान के उपकरण व अन्य सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी ने बताया कि पशु चिकित्सक डॉ नीरज कुमार ने बरामद मांस के गोवंशीय होने की पुष्टि की, जिसके बाद बरामद मांस को जमीन में दबवाकर नष्ट कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहल्ला खालापार निवासी जुनैद व गांव कूकड़ा निवासी इकबाल हैं। जबकि मोहल्ला खालापार निवासी वसीम व कूकड़ा निवासी नूरहसन फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें