गोकशी का वांछित मुठभेड़ में दबोचा
छपार। गांव खुड्डा में तीन माह पूर्व गोकशी करते समय फरार हुए वांछित को पुलिस ने मुठभेड़ में धरदबोचा। इंस्पेक्टर पवन शर्मा ने बताया कि 23 फरवरी को गांव खुड्डा स्थित एक मकान में गोकशी की सूचना पर छापा मारा गया था। मौके से मांस व कटान के उपकरण बरामद किए गए थे, जबकि आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले में चार आरोपियों इदरीश, उस्मान, यूसुफ और शादाब के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि शुक्रवार देर रात खामपुर-खुड्डा मार्ग पर गश्त के दौरान संदिग्ध हालात में घूम रहे युवक को रोका गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया गया, जिनकी पहचान गोकशी के आरोपी गांव खुड्डा निवासी शादाब के रूप में हुई। आरोपी के पास से तमंचा-कारतूस बरामद उसे जेल भेज दिया गया है।