फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली

Mon, 26 Mar 2018 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
Ramnavm - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/खतौली। रामनवमी पर्व पर रविवार शाम को शहर में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। शहर परिक्रमा के दौरान अनेक स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। अनेक सुंदर धार्मिक झांकियां और बैंड आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

सनातन धर्म सभा की ओर से सनातन धर्म सभा भवन में श्रीराम कथा का आयोजन चल रहा है।
रविवार को भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। टाउन हाल के मैदान से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में नरेंद्र कुमार गुप्ता, शंकर स्वरूप बंसल, अनिल कुमार जैन, अनिरुद्ध सराफ, श्यामलाल बंसल, आत्माराम गर्ग, शिव चरण गर्ग, अजय गर्ग, राधुराम गर्ग, राजेंद्र प्रसाद आदि व्यवस्था बनाने में सक्रिय रहे।

मीरापुर। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर योगमाया मंडल के बैनर तले शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया गया।  शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा नेता विरेंद्र सिंह तथा रामराज क्षेत्र के उद्योगपति आजाद बंसल ने संयुक्त रूप से भगवान राम परिवार की आरती उतार कर किया। भगवान श्रीगणेश, राम परिवार, मां दुर्गा, भगवान शंकर, मां काली, अखाडे़, ढोल पार्टी व होली पार्टी समेत अनेक झांकियों व बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा कस्बे के मुख्यमार्गों से होती हुई देर रात वापस पड़ाव चौक, शिव मंदिर पर सम्पन्न हुई। व्यवस्था में मूलचंद शर्मा, ओमप्रकाश प्रजापति, उमेश चौधरी, चौधरी रामकुमार, कृष्ण चंद बागडी, संजय माहेश्वरी, सहदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, खतौली में रामनवमी पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंड बाजे तथा धार्मिक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। श्रीराम संकीर्तन मंडल ठाकुरद्वारा की ओर से रविवार को रामनवमी पर 68 वां वार्षिकोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा का उद्घाटन सभासद विकास कौशिक ने किया। शोभायात्रा में भगवान गणेश जी, हनुमान, राधा कृष्ण देशभक्ति झांकियां तथा अनेेक बैंडबाजे मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा में सबसे पीछे रथ पर भगवान श्रीराम की प्रतिमा विराजमान थी। प्रसाद का भी वितरण किया गया। धार्मिक आयोजन में प्रधान दुष्यंत कुमार अन्नू, मंत्री ऋषि पटेल, प्रवीण अरोरा, गणेश शंकर पालीवाल, आत्मप्रकाश त्यागी, मोहन शर्मा, गुल्लू जैन, ब्रजभूषण शर्मा, योगेश अग्रवाल, मनीष पेंटर, हितेश शर्मा आदि का सहयोग रहा।

उधर, जानसठ में कस्बे में पिछले छह दिनों से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रहे अनुष्ठान के बाद भगवान श्रीराम व अन्य मूर्तियों की बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकालकर नगर के तीन मंदिरों में मूर्ति स्थापित की गई।
सीएचसी परिसर में स्थित शिव मंदिर, आदर्श कॉलोनी, मोहल्ला मिश्रान के मंदिरों में मूर्ति स्थापना को लेकर चल रहे अनुष्ठान के बाद रविवार को बैंडबाजों के साथ भगवान श्रीराम दरबार, शनिदेव शिलापट्ट हनुमान जी, शिव पिंडी व मां दुर्गे की मूर्तियों की शोभायात्रा निकाली गई। नगर में अनेक स्थानों पर शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें