फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली से ग्रामीण की मौत के बाद जंगल में जा छुपे श्रद्धालु

Mon, 26 Jun 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खेतों में छुपे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोरना के ककरौली क्षेत्र के गांव तेवड़ा बस स्टैंड पर शनिवार की देर रात श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर सईद की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया था। इससे गौतम बुद्धनगर से ट्रैक्टर सवार श्रद्धालु भयभीत होकर खेतों में जाकर छिप गए थे। पुलिस देर रात तक घंटों जंगलों में ढूंढकर श्रद्धालुओं को थाने ले गई। इसके बाद, श्रद्धालुओं को पुलिस ने सुरक्षा के साथ गाड़ी में बैठाकर घर वापस भेज दिया था। पुलिस ने मृतक के पुत्र शहजाद की ओर से अज्ञात में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


शनिवार को गौतम बुद्धनगर के गांव बिसहड़ा सेे काफी संख्या में श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली से यहां शुक्रताल में गंगा स्नान करनेे आए थे। देर रात लौटते हुए ककरौली क्षेत्र में गांव तेवड़ा बस स्टैंड पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे बिजली के खंभेे से टकरा गई थी। इस दौरान गांव ककरौली निवासी सईद पुत्र रफीक की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मौत हो गई थी। हादसे की खबर लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों को देख ट्राली में बैठीं कई महिलाएं भयभीत होकर चीखने लगीं। कुछ श्रद्धालु अपने परिवार के साथ गन्नों के खेत में जाकर छिप गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के जिम्मेदार लोगों की मदद से श्रद्धालुओं को खेतों से सुरक्षित बाहर निकाला और थाने पहुंचवाया। थाने में भी श्रद्धालु महिलाएं और बच्चे सहमे हुए थे। पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं को गाड़ी में बैठाकर उनको सुरक्षा देकर वापस घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें