चरथावल। प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा संस्कारवान शिक्षा देते हुए बच्चों का चरित्र निर्माण करें। माता-पिता बच्चों को पढ़ाई के लिए तनाव मुक्त माहौल दें। स्कूल में रंगारंग प्रस्तुति ने मनमोह लिया।
शनिवार को नालंदा पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ने कहा अभिभावक बच्चों को टॉपर बनने के लिए शिक्षा पर दबाव नहीं बनाए। उन्हें तनावमुक्त वातावरण दें। शिक्षक और अभिभावक सामूहिक रूप से बच्चों को पुष्पित पल्लवति होने दें। उनका चरित्र निर्माण करें।
शिक्षा के साथ उन्हें संस्कारित बनाएं। जिन बच्चों की वाणी, जीवन और चरित्र में संयम हैं, यह अभिभावकों के लिए सबसे बड़ा उपहार है। विशिष्ट अतिथि उद्यमी सुरेश त्यागी व सर्जन डॉ. अशोक त्यागी ने विद्यार्थियों को 10 साइकिल प्रदान की।
इससे पूर्व मंत्री ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना, राजस्थानी नृत्य, स्वागत गान, प्रेरक नाटक आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति पर दाद बटोरी। स्कूल चेयरमैन विनेश त्यागी, प्रबंधक प्रवीण त्यागी एवं प्रधानाचार्य विजय कुमार ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
स्कूल डायरेक्टर पंकज त्यागी, आईपीएस रमणीक गौतम, एसडीएम रितू चौधरी, जिला पंचायत चेयरमैन इस्लामुद्दीन त्यागी, जिपंस प्रतिनिधि डॉ. विपिन त्यागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भोपाल पाल, मनीष गर्ग, समिति चेयरमैन भूषण त्यागी, पूर्व चेयरमैन कुबेर दत्त त्यागी, डॉ. आरएन त्यागी, डॉ. बुद्धिमान त्यागी, पूर्व प्रधान उमेश त्यागी माैजूद रहे।
ये मेधावी हुए सम्मानित
काउंसलर प्राची त्यागी ने बताया कक्षा 12 से क्रिस, महजबी, महक, अपूर्वा गर्ग, स्वीटी, रणवीर एवं कक्षा 10 से अंश गोयल, शौर्य गर्ग, अवनी गर्ग, राशि, जयंत मलिक को पुरस्कृत किया। नर्सरी से कक्षा नौ तक शौर्य, अंशुमन, टीना, शाहिस्ता, ध्रुव, वेदांशी, शिवा, मुजना, अवनी, शारवी, आदित्रि, अग्रिम, अविका, अनुश्री, अनुष्का, राशि, अनाबिया, उम्म बारीरा, अविरल, अवी, दर्श आदि को पुरस्कृत किया गया। विनीत त्यागी, अर्जुन शर्मा, दिनेश मौजूद रहे।
चरथावल नालंदा पब्लिक स्कूल में मेधावी को पुरस्कृत करते राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं अन्य