फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के परिजनों ने युवक को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका के परिजनों ने युवक को बंधक बनाया
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रात्रि के समय प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को उसके परिजनों ने बंधक बना लिया। घंटों हंगामे के बाद दोनों का निकाह कराए जाने के आश्वासन पर दोनों पक्षों में समझौता हो पाया, जिसके बाद ही युवक को रिहा किया गया।
विज्ञापन

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी युवक का बुढ़ाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बृहस्पतिवार देर रात युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इस बीच युवती के परिजनों की नींद खुल गई और उन्होंने ग्रामीणों की मदद से उक्त युवक को घर में बंधक बना लिया। शुक्रवार सुबह युवक को मारपीट के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर युवक के परिजन बुढ़ाना पहुंचे, जिसके बाद कोतवाली परिसर में ही दोनों पक्षों के बीच घंटों समझौता वार्ता हुई। इसमें आखिरकार दोनों पक्षों द्वारा युवक-युवती का निकाह कराए जाने के आश्वासन पर समझौता हो गया, जिसके बाद लिखित तहरीर लेकर युवक को पुलिस द्वारा छोड़ा गया। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि युवक-युवती बालिग हैं, जिनके परिजन दोनों की शादी करने को लेकर रजामंद हो गए हैं। इसके चलते मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें