फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़, पीड़िता के पिता और भाई पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, जानसठ। गांव कवाल में कूड़ा डालने जा रही युवती के साथ दूसरे वर्ग के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें पीड़िता का पिता और भाई घायल हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को युवती ने छेड़छाड़ की शिकायत अपने परिजनों से की। इससे नाराज आरोपी पीड़िता के घर आया और गाली-गलौज करने लगा। आरोपी कादिर के परिजन इसरार व गुलशेर ने लाठी-डंडों से हमला कर युवती के पिता व उसके भाई को घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी ने पीड़ित सुंदर की तहरीर पर कादिर, निसार और गुलशेर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए उनको तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें