गिरधारी लाल पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व के कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं एवं शिक्षक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
छात्राओं ने हाथों पर सुंदर मेहंदी रचाई
मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व पर कॉलेजों में अनेक कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी में कलांगन ने दीपावली महोत्सव का आयोजन किया। शुभारंभ डॉ महावीर सिंह और प्रबंधक ललित मोहन ने किया। छात्राओं ने उत्कृष्ट कला का उदाहरण देते हुए रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता में सह भागिता की। नैना, काजल, ज्योति रानी, का सहयोग रहा। डॉ उमाकांत शुक्ल, डॉ सविता शुक्ला मुख्य अतिथि रहे। प्रधानाचार्या डॉ कंचन प्रभा शुक्ला ने अतिथियों का आभार जताया।
मिट्टी के दीप खरीदने का संकल्प लिया
मुजफ्फरनगर। गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में कैंडल मेकिंग, दीया मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाल सज्जा, ओम एवं सतिया मेकिंग, बंदनवार मेकिंग, एनवल्प मेकिंग प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्या अलका जैन, गंधर गौतम जैन, महेंद्र जैन आदि ने विचार रखे।