फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से बालिका की मौत

विज्ञापन
खेड़ामुगल में उल्टी दस्त से बच्ची की मौत पर गमगीन परिजन। - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
बुखार से बालिका की मौत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। खेड़ामुगल गांव में चार वर्षीय बालिका की बीमारी के चलते मौत हो गई। खेड़ामुगल गांव निवासी नूर हसन की बेटी लाइबा (4) की शुक्रवार की रात्रि अचानक तबियत खराब हो गई। जिसे परिजनों ने नागल सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन तबियत में सुधार न होने के चलते शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि शुक्रवार को हुई बारिश में लाइबा भीग गई थी। जिसके बाद उसे हल्का बुखार हुआ और उल्टी दस्त लग गए। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। नागल सीएचसी प्रभारी डा. विकास पाल ने बताया कि बच्ची को उल्टी दस्त की शिकायत पर भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें