हादसे में कांस्टेबल सहित दो घायल
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद-गंगोह मार्ग पर ट्रैक्टर और कार की टक्कर में दिल्ली पुुलिस के एक कांस्टेबल सहित दो लोग घायल हो गए। थाना इंचौली मेरठ निवासी नीटू दिल्ली पुलिस में तैनात हैं। शनिवार को वह कार द्वारा देवबंद क्षेत्र में आए । जब वह भायला गांव में पहुंचा तो उसकी कार ट्र्रैक्टर से टकरा गई। इससे सिपाही और ट्रैक्टर चालक हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया।