फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल थे गुलाम मौहम्मद- सरदार वीएम सिंह

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना के गांव जौला में ग्रामीणों व परिजनों के बीच बैठे सरदार वीएम सिंह। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव जौला निवासी किसान नेता हाजी गुलाम मोहम्मद की हृदय गति रुकने के कारण मौत हो गई थी। किसान नेता सरदार वीएम सिंह उनके गांव जाकर श्रद्धांजली देते हुए कहा कि गुलाम मोहम्मद सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल थे। उन्होंने कहा कि दोनों समुदायों के बीच भाईचारा कायम करने में उनका विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन

सरदार वीएम सिंह ने गुलाम मौहम्मद के परिवार के बीच पहुुंचकर कुशलक्षेम जानी। परिवार व ग्रामीणों के बीच सरदार वीएम सिंह ने कहा कि सभी बडे किसान आंदोलन में उनकी गुलाम मौहम्मद से बात होती थी। उन्होंने कभी हिंदू-मुस्लिम समुदाय के ऊपर गलत टिप्पणी नही की। वे हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक थे। किसानों के विभिन्न आंदोलनों में वे उनके साथ रहे हैं। मंच का संचालन करने और भीड़ को संभालने में वे माहिर थे। किसानों के प्रति उनके योगदान को कभी नही भुलाया जा सकता। इस मौके पर जमीयत-उलमा-ए-हिंद के जिला सचिव आसिफ कुरैशी, हाफिज शैरदीन, हाजी उस्मान, प्रतोष त्यागी, ऋषिपाल त्यागी, कल्लन खान, आस मौहम्मद व अब्दुल गफ्फार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें