फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मायके में रह रही महिला को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़िता ने एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मायके में रह रही खालापार निवासी एक महिला को पति ने अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये व कार न देने पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
खालापार निवासी महिला की शादी दिल्ली निवासी मुदस्सिर के साथ हुई थी। शादी में काफी दहेज देने के बाद भी ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में पांच लाख नकद व कार की मांग कर रहे थे। परिजनों ने ससुराल आकर पति आदि को समझाया था, लेकिन वह नहीं माने। इस बीच दो बेटों ने जन्म लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले महिला के माता-पिता की मौत हो गई, तो पति ने घर की संपत्ति बेचकर उसमें हिस्सा दिलाने का दबाव बनाया। परेशान करने पर महिला मायके में आकर रहने लगी। फरवरी माह में घर आकर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने पति के खिलाफ तीन तलाक व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें