मुजफ्फरनगर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एआई से विवादित पोस्ट बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने पांच थाना क्षेत्रों में छह आरोपियों को पकड़कर शांति भंग में चालान कर दिया। आरोपियों में सेकुलर फ्रंट के संयोजक गौहर सिद्दीकी भी है। वह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित शांति समिति की बैठक में भी शामिल रहे थे।
शहर में सेकुलर फ्रंट के संयोजक गौहर सिद्दीकी ने एआई से पोस्ट बनाई। पोस्ट में कुर्बानी के साथ ही ईद की मुबारकबाद दी गई थी। पोस्ट पोस्ट को स्टेटस पर लगाया गया, जिसे कुछ ही देर में शहर के काफी लोगों ने देख लिया। यह सूचना बघरा योग आश्रम के संयोजक स्वामी यशवीर महाराज के पास पहुंची तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कार्रवाई के आदेश दिए तो शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट की रिपोर्ट भी दर्ज की है।