फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गठबंधन बोला, रणनीतिकारों की भूल के कारण हारे शहर सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने की पत्रकार वार्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि निकाय चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी लवली शर्मा की हार रणनीतिकारों की भूल के कारण हुई है। इसे लेकर चुनाव प्रभारी के साथ समीक्षा करेंगे और भविष्य के लिए सुधार किया जाएगा। अगला चुनाव और मजबूती के साथ लड़ेंगे।
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर सपा रालोद गठबंधन के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं ने मेहनत की। जनता ने उन्हें बड़ी संख्या में वोट दिया है, लेकिन वे जीत नहीं सकें। उन्होंने कहा कि वह विपक्ष की तरफ से जनता के बीच रहेंगे और उनके दुख-सुख में साथ रहेंगे।
विज्ञापन

रालोद विधायक अनिल कुमार ने कहा कि निकाय चुनाव में गठबंधन और भी मजबूत होकर उभरा है। भाजपा ने केवल एक ही सीट जीती है। वार्ड में भी भाजपा से अधिक प्रत्याशी गठबंधन के जीते है। वह आगे 2024 में और भी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि निकाय चुनाव में गठबंधन मजबूत होकर उभरा है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि जिले में भाजपा केवल शहर सीट ही जीत पाई है। हर जगह गठबंधन को जीत मिली है। मतदाताओं ने गठबंधन को भरपूर वोट दिया है। इस मौके पर रालोद के संगठन महासचिव अजीत राठी, शौकत अंसारी, इलम सिंह गुर्जर, बॉबी त्यागी, विकुल गोल्डी, सभासद अन्नू कुरैशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें