फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पांच बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। पांच बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है। इन बदमाशों ने पांच दिसबंर 2025 को कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर एक मकान में डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र की ओर से गैंग लीडर चरथावल के गांव नियामु निवासी कपिल उर्फ रावण, शुभम, मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली के मोहल्ला लददावाला निवासी मुसीर, कासिफ, शांति निकेतन कॉलोनी निवासी तुषार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की मामला दर्ज किया गया है।
इन बदमाशों ने पांच दिसंबर 2025 को कोतवाली के पीछे मोहल्ला लाल मोहम्मद में नाजिम के मकान में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने रात करीब दस बजे नाजिम अली उसकी पत्नी शबीना, पड़ोसी नवेद उर्फ दददू, उसकी पत्नी शीबा को बंधक बनाकर डकैती डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें लाखों रुपये नकदी तथा जेवर लूट कर बदमाश बाइक पर सवार होकर भागे थे। कोतवाली पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी जेल में बंद है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें