खतौली में गंगनहर घाट पर निरीक्षण करती हुई डीएम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मकर संक्रांति से रोजाना होगी गंगा की महाआरती
मुजफ्फरनगर, खतौली। मगर संक्रांति के दिन बृहस्पतिवार को गंगनहर घाट पर महाआरती का आयोजन होने जा रहा है। जिलाधिकारी ने गंगनहर घाट पहुंचकर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
खतौली स्थित गंगनहर घाट पर मकर संक्रांति 14 जनवरी से रोजाना गंगा की आरती होगी। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने मंगलवार को गंगनहर के नवीनीकरण और मगर संक्रांति से शुरू होने वाली संध्या कालीन महाआरती के आयोजन की तैयारी का निरीक्षण किया। कहा कि महाआरती के समय किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। प्रकाश व्यवस्था के अलावा आवश्यकता अनुसार सभी कार्य समय से पूरा हो जाना चाहिए। यह भव्य आयोजन जनपद के लोग गंगनहर पुल पर आकर देखें और महाआरती में हिस्सा लें।
हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले भोले के भक्तों के लिए खतौली गंगनहर घाट पहले से ही प्रसिद्ध है। इस घाट पर पिकनिक स्पोर्ट बनाने की योजना परवान चढ़ी तो इस पर युद्धस्तर से एमडीए द्वारा काम कराया गया। ब्रिटिश कालीन पुल को भी प्रकाश व्यवस्था से सजाया गया। अब मकर संक्रांति से रोज सायं को गंगा की महाआरती हुआ करेगी। डीएम के निरीक्षण के दौरान एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद, एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, सीओ आशीष प्रताप सिंह, ईओ जेपी यादव समेत एमडीए कर्मचारी, नगर पालिका कर्मचारी, विद्युत निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।